Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: भाजपा ने छह दलबदलू विधायकों को दिया टिकट, सात विधायक रह गए खाली हाथ

हरियाणा (Haryana Vidhan Sabha Election) की कुल 90 सीटों में 78 पर भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। ऐसे में हाल ही में अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को टिकट देना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। भाजपा ने पहली सूची में 6 दलबदलूओं को टिकट दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, जानें किन-किन दलबदलू विधायकों को मिला टिकट
X
Haryana Vidhan Sabha Election five MLA who recently joined BJP got ticket

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 78 प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने दलबदलू विधायकों को भी टिकट दिया है। लेकिन भाजपा की तरफ से सिर्फ छह दलबदलू विधायकों को ही टिकट दिया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में दूसरे दलों से आकर 13 विधायक शामिल हुए थे। इनमें से सिर्फ 6 को भाजपा ने टिकट दिया है। जबकि 7 दलबदलू विधायकों को अभी तक टिकट नहीं दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दलबदलू विधायक रामचंद्र कंबोज को रनिया से टिकट दिया गया है। इसके अलावा विधायक को नसीम अहमद को फिरोजपुर झिरका से, विधायक जाकिर हुसैन को नूंह से और जींद विधायक परमिंदर सिंह ढुल को जुलाना, नगेंद्र भड़ाना को फरीदाबाद-एनआईटी, बलकौर सिंह को कालांवली विधानसभा से टिकट दिया गया है।

इन्हें नहीं दिया टिकट

भाजपा ने सात दलबदलू विधायकों को अभी तक टिकट नहीं दिया है। सफीदों से विधायक जसबीर देशवाल, रतिया विधायक रविंद्र बलियाला, हथीन विधायक केहर सिंह रावत , फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हिसार के नलवा से विधायक रणबीर गंगवा सहित सात को अगली सूची का इंतजार करना पड़ सकता है।

दलबदलूओं को टिकट देना चुनौती

भाजपा के लिए दलबदलूओं को टिकट देना बड़ी चुनौती है। भाजपा ने हाल ही में इनेलो सहित अन्य पार्टी छोड़कर आए कई विधायकों को पार्टी में शामिल कराया है। जबकि भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी टिकटों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सभी दलबदलूओं को टिकट मिलना मुश्किल है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story