Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बीजेपी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला हैं करोड़ों के मालिक, जानिए क्या-क्या है इनकी संपत्ति में

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए गुरुवार को कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन दाखिल किए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला (Subhash Barala) ने नामांकन दाखिल करने के दौरान अपनी संपत्ति का हलफनामा (Property Detail) भी दिया। बीजेपी उम्मीदवार (BJP Candidate) सुभाष बराला को विरासत में करोड़ों की पैतृक संपत्ति मिली है।

बीजेपी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला हैं करोड़ों के मालिक, जानिए क्या-क्या है इनकी संपत्ति में
X
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सुभाष बराला को टोहना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहना विधानसभा से नामांकन कर दिया है। जिसमें खुलासा हुआ है कि सुभाषा बराला करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन यह संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है।

टोहना से भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला के दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 4 करोड़ 48 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति है। बराला का बैंक बैलेंस 14 लाख रुपये है। उनके पास 2 लाख 10 हजार रुपये की नकदी है। वह 16 लाख रुपये कीमत की इनोवा गाड़ी के मालिक हैं। बराला की पत्नी 37 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास डेढ़ लाख रुपये की नकदी और 54 हजार का बैंक बेलैंस है।

45 तोला सोना है

सुभाष बराला ने सोने में भी निवेश किया हुआ है। उनके पास लगभग सवा चार लाख रुपये कीमत का 11 तोले सोना है जिसकी तुलना में उनकी पत्नी के साथ 25 तोले सोना है। जिसकी कीमत लगभग 9 लाख 67 हजार रुपये आंकी गई है। सुभाष बराला के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा है व एक बेटी है। उनकी दोनों बच्चों के पास भी पांच-पांच तोले सोने का स्वामित्व है।

मकान और गाड़ी के लिए सचिवालय से लोन

सुभाष बराला ने घोषणा की है कि उनके ऊपर हरियाणा विधानसभा सचिवालय के दो लोन की देनदारी है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी सुभाष बराला ने मकान बनवाने के लिए सचिवालय से 20 लाख 80 हजार रुपये का लोन लिया था। उनसे बाद उन्होंने गाड़ी के लिए साढ़े चार लाख रुपये का लोन लिया था। इस प्रकार उन्हें विधानसभा सचिवालय का 25 लाख 30 हजार रुपये का लोन चुकाना है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story