Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election : लोकसभा चुनावों में जजपा ने भाजपा से मांगी थीं दो सीटें, दुष्यंत ने कहा था नई पार्टी है मदद कर दो

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि जजपा लोकसभा चुनावों में भाजपा से गठबंधन चाहती थी। सासंद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी को दिए साक्षात्कार में इसका खुलासा किया है।

सार्थक संवाद के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह से बातचीत करते हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी
X
सार्थक संवाद के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह से बातचीत करते हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी को दिए साक्षात्कार में दावा किया है कि जजपा लोकसभा चुनावों में भाजपा से गठबंधन चाहती थी। लोकसभा चुनावों में भाजपा से संपर्क कर कहा था कि दो सीट दे दो। दुष्यंत ने कहा था कि हमारी नई पार्टी है मदद कर दो। चौधरी बीरेंद्र सिंह के साक्षात्कार का प्रसारण आज यानि 16 अक्टूबर रात 9 बजे जनता टीवी और आईएनएच पर किया जाएगा।

हरिभूमि समूह को दिए साक्षात्कार में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हर मुद्दे पर अपनी बात रखी है। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मनोहर लाल और भाजपा सरकार ने व्यवस्था बदलने की कोशिश है। इसके कारण हरियाणा में बदलाव आया है। अबकी बार, मनोहर सरकार के नारे पर कहा कि जब परिस्थितियां ठीक हो तो सब ठीक चलता है।

चौटाला कह रहे हैं कि जेजेपी की नहीं आएगी सीट





दूसरी तरफ जजपा के उचाना में प्रचार को लेकर भी सवाल किया गया। जिसमें जजपा मतदाताओं से कह रही है कि दुष्यंत चौटाला को जिताओगे तो मुख्यमंत्री चुनोगे। जबकि चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी सिर्फ विधायक होंगी। इसका जवाब देते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चौटाला कह रहे हैं कि जेजेपी की सीट नहीं आएगी। ऐसे व्यक्ति को उचाना की जनता मानती है कि दुष्यंत मुख्यमंत्री बन सकता है तो अलग बात है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story