Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने मिलाया दुष्यंत चौटाला से हाथ, जेजेपी को दिया समर्थन

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।

Haryana Assembly Election: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने मिलाया दुष्यंत चौटाला से हाथ, जेजेपी को दिया समर्थन
X
अशोक तंवर और दुष्यंत चौटाला प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

Haryana Assembly Election: राजधानी दिल्ली में स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की प्रेस कांफ्रेस आयोजित हुई। प्रेस वार्ता के दौरान जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। मंगलवार को ट्विटर के जरिए अशोक तंवर ने प्रेस क्रांफ्रेंस की सूचना दी थी।

प्रेस वर्ता के दौरान अशोक तंवर ने कहा कि, बड़े दुख के साथ मैनें कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। अब मैं दुष्यंत चौटाला और उनकी पार्टी का समर्थन करूंगा। अशोक तंवर ने जेजेपी को समर्थन देते हुए कहा कि हम अच्छे लोगों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्मंत्री बनाने के लिए सभी 36 बिरादरियों को साथ आ जाना चाहिए और मेरा उन्हें पूरा समर्थन है।

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी से कोई नारजगी नहीं है। लेकिन कुछ बीमारियां हैं जिनका इलाज होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कांग्रेस का घमंड टूट जाएगा और वह प्रदेश में तीसरे या चौथे नंबर के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने बताया कि जेजेपी को समर्थन देने का फैसला उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पूछ कर लिया है।

अशोत तंवर के समर्थन के लिए दुष्यंत चौटाला ने भी उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि यह साथ केवल विधानसभा चुनाव तक नहीं रहेगा बल्कि आगे भी देश भर में घूम-घूम कर सहयोग जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज लड़ाई केवल हरियाणा की नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की है। जो अब थमने वाली नहीं है। दिल्ली में रविदास मुद्दे को लेकर दुष्यंत चौटाला ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि संत रविदास मामले में आज भी 96 लोग तिहाड़ जेल में बंद हैं। जिनमें से 55 अकेले हरियाणा से हैं। अफसोस की बात यह है कि केंद्र सरकार ने इस घटना के लिए खेद भी नहीं जताया।

बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा टिकट वितरण के बाद से अशोक तंवर पार्टी से नाराज थे। उन्होंने गत 5 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दे दिया था। उसके बाद से अशोक तंवर लगातार कांग्रेस पर हमला कर रहे थे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story