Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पानीपत में अमित शाह ने कहा एक जमाने में दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों को ताजमहल भेंट किया जाता था, आज उन्हें भगवत गीता भेंट की जाती है

गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत में जमसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रेस पर हमला किया।

पानीपत में बोले अमित शाह, एक जमाने में दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों को ताजमहल भेंट किया जाता था, आज उन्हें भगवत गीता भेंट की जाती है
X
पानीपत में जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह

Haryana Assembly Election: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) में आज जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री अमित शाह ने पानीपत के समालखा में स्थित रघुनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर को प्रणाम करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि पांच पत में से एक पत पानीपत भी है। जिसके लिए इतिहास में बड़ी लड़ाई हुई थी। अंतिम लड़ाई तो हम हारे थे। लेकिन 2019 में पानीपत की लड़ाई कमल का निशान जीतने वाला है।

राष्ट्राध्यक्ष को ताजमहल नहीं, भगवत गीता भेंट की जाती है

भाजपा (BJP) को जिताने की अपील करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में यह तय होने वाला है कि हरियाणा के अंदर किस पार्टी की सरकार बनेगी। आप मजबूर सरकार चाहते हैं या मजबूत सरकार चाहते हैं। आप भ्रष्टाचार वाली सरकार चाहते हैं या विकास करने वाली सरकार चाहते हैं। अगर आप मजबूत, विकास करने वाली, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं तो मोदी जी के नेतृत्व में कमल के निशान पर मनोहर लाल सरकार बनाएं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था। जब दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष आते थे तो उन्हें ताजमहल भेंट किया जाता था। आज दूसरे देशों के राष्ट्रध्यक्ष आते हैं तो उन्हें भगवत गीता भेंट की जाती है।

इस बार 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चुना है

लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए उन्होंने हरियाणा की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि लोकसभा चुनावों में आपने मोदी जी की झोली कमल से भरकर 300 सीटों से उन्हें जिताया। उन सीटों का कर्ज उतारने के लिए मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया। 70 साल से कई प्रधानमंत्री आए और गए लेकिन ये काम नहीं कर पाए। इस बार आपने एक 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चुना है।

आगर आर्टिकल 370 के विरोध में है कांग्रेस, तो घोषणा पत्र में लिखे

आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि धारा 370 हटने का स्वागत पूरा देश कर रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। आज पानीपत की धरती से मैं राहुल गांधी और हुड्डा से पूछता हूं कि आप इसके विरोध में हैं या समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस धारा 370 के विरोध में है। तो एक बार अपने घोषणा पत्र में लिखकर दे दो कि आप इसको हटाओगे। हम कह रहे हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। तो इसमें कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story