Haryana Assembly Election: गृहमंत्री अमित शाह की तबियत बिगड़ी, हरियाणा में चुनावी रैलियां रद्द
Haryana Assembly Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हरियाणा में तीन जन सभाओं को संबोधित करना था। लेकिन अस्वस्थ्य होने के कारण उनकी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया गया है।

Haryana Assembly Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा हरियाणा (Haryana) में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किए जाना था। लेकिन पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार वो हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। अस्वस्थ्य होने के कारण गृहमंत्री अमित शाह को हरियाणा में जनसभाओं को रद्द कर दिया गया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनावों के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। योजना के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह को सोमवार को फतेहाबाद के टोहाना में, सिरसा के ऐलनाबाद और हिसार के नारनौंद में जनसभाओं को संबोधित करना था। लेकिन अब उनकी रैलियों को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा लोकसभा सदस्य सुनीता दुग्गल से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अस्वस्थ्य हैं। अब किसी भी रैली को संबोधित नहीं कर पाएंगे।
गृहमंत्री अमित शाह के अनुपस्थित होने के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने टोहाना तथा ऐलनाबाद में जनता को संबोधित किया। सोमवार शाम को नारनौंद में होने वाली रैली को भी भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
बता दें कि टोहाना से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला विधायक हैं। नारनौंद से मंत्री कैप्टन अभिमन्यू विधायक हैं। ऐलनाबाद से इनेलो वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला विधायक हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया है कि गृहमंत्री अमित शाह की 16 अक्टूबर को होने वाली रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App