Haryana Assembly Election: BJP में शामिल हो सकते हैं ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, सुभाष बराला से की मुलाकात
योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र (Sonipat Lok Sabha) के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला (Subhash Barala) की मौजूदगी में हरियाणा भवन (Haryana Bhawan) में भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

ओलंपिक पदक विजेता (Olympic Winner) योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं और अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की।
सुभाष बराला से की मुलाकात
हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
सोनीपत के किसी भी विस सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला की मौजूदगी में हरियाणा भवन में भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App