Haryana Assembly Election 2019: कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने थामा BJP का दामन
भाजपा में शामिल हुईं सुमन दहिया ने कहा कि वह पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हुईं हैं। हरियाणा कांग्रेस में अब भाई-भतीजावाद है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Election 2019) से पहले प्रदेश की कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस (Congress) की वरिष्ठ नेता और हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hudda) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें गुटबाजी खत्म करने की क्षमता नहीं है क्योंकि वे खुद भाई-भतीजावाद में शामिल हैं।
सुमन दहिया के अलावा कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा, पूर्व सचिव पूनम दहिया, सोनिया तेवतिया, सुधा अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अजय कांडा, श्याम सुंदर चांदना ने कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान कर दिया। इस अवसर पर पर हाल ही में भाजपा में आए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा और रविंद्र जैन भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी की कार्यशैली से हुईं प्रभावित
न्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा वह भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगी। उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निर्वहन करेंगी।
कांग्रेस में अब सबसे ज्यादा गुटबाजी
वहीं कांग्रेस छोड़ने के पीछे सुमन दहिया उन्होंने पार्टी में गुटबाजी को कारण बताया। सुमन दहिया के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस आज जिस भी स्थिति में है, उसके लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही जिम्मेदारी हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा हरियाणा कांग्रेस में अब सबसे ज्यादा गुटबाजी है।
बता दें कि वर्ष-2015 में हरियाणा महिला आयोग की तत्कालीन उपाध्यक्ष सुमन दहिया को कार्यकाल खत्म होने से पहले हटाने का विवाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया था। पद से हटाई गईं अध्यक्ष कमलेश पांचाल व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने भाजपा सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App