Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election 2019: 10 जिलों की 18 सीटों पर विस चुनाव लड़ेगी एसयूसीआई

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। इसी चुनावी दंगल में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने दस जिलों की 18 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Haryana Assembly Election 2019: 10 जिलों की 18 सीटों पर विस चुनाव लड़ेगी एसयूसीआई
X
Haryana Assembly Election 2019: SUCI to contest 18 seats in 10 Districts

आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश के 10 जिलों में 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। जिनमें रेवाड़ी जिले की कोसली से रामफल भाकली तथा रेवाड़ी विधानसभा सीट से नरेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के पोलिट ब्यूरा सदस्य एवं हरियाणा कमेटी सचिव सत्यवान, रामकुमार व एडवोकेट राजेंद्र ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चुनावों में जनमत या जनहित की कोई झलक नहीं मिलती। धनबल, प्रचार बल, बाहुबल और प्रशासनिक बल का बोलबाला होने से चुनाव में केवल बड़े पूंजीपतियों की मनचाही पूरी होती है।

भाजपा और कांग्रेस में फर्क नहीं

उन्होंने कहा कि वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था 'जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए' शासन के जनतांत्रिक सिद्धांत को तिलांजलि दे चुकी हैं। दो प्रमुख पार्टियां भाजपा व कांग्रेस में अब कोई फर्क नहीं है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने भी इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story