Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा में पहली बार हारे हुए मन से चुनाव लड़ रही कांग्रेस : शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं की हैं, वहां का मिजाज देखकर लगता है कि इस बार भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली है। कांग्रेस और अन्य दलों के लिए खाता खोलने की की नौबत भी आ सकती है।

हरियाणा में पहली बार हारे हुए मन से चुनाव लड़ रही कांग्रेस : शाहनवाज हुसैन
X
Haryana Assembly Election 2019 Shahnawaz Hussain Congress Contest Election Haryana

विधानसभा चुनाव का रंग जैस-जैसे गहरा होता जा रहा है, वैसे-वैसे भाजपा भी कांग्रेस पर आक्रामक होती जा रही है। सोमवार को रोहतक स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हरियाणा में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस हारे हुए मन से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का टिकट लेने तक से मना कर रहे हैं। पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री के दामन पर कोई दाग नहीं है। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने हुड्डा के सामने सरेंडर कर दिया है।

अब हालात ये हैं कि प्रदेश में हुड्डा कांग्रेस और राहुल कांग्रेस की लड़ाई है। एक सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेसी एक-दूसरे को निपटाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने हुड्डा को खुश करने के लिए डॉ. अशोक तंवर की बलि दी। हुसैन ने व्यंग्यात्मक तरीके में कहा कि कांग्रेस के घर में लग गई आग, कांग्रेस के ही चिराग से। हुसैन ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए तंवर की पिटाई की गई, उनके साथ अन्याय हुआ, कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि अब कमान हुड्डा को दी दी। गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा सीट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में हुसैन ने कहा कि इस बार रोहतक जिले की सभी चार विधानसभा सीट जीतेंगे। रोहतक जीता तो समझो हरियाणा जीता।

भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली है

हुसैन ने कहा कि मैंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं की हैं, वहां का मिजाज देखकर लगता है कि इस बार भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली है। कांग्रेस और अन्य दलों के लिए खाता खोलने की की नौबत भी आ सकती है। जिस तरह शीला दीक्षित दिल्ली में जीरो पर रह गई थी, प्रदेश में भी ऐसा हाल हो सकता है।

सिंगल डिजिट में भी नहीं आएंगी सीट

एक सवाल के जवाब में हुसैन ने कांग्रेस पर एक और हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र हो या हरियाणा कांग्रेस सिंगल डिजिट में भी नहीं पहुंचेगी। इस बात का राहुल को आभाष है, इसलिए वे प्रचार से दूर हैं। हरियाणा में जितने भी पारिवारिक अन्य और दल हैं, उनके लिए तो खाता खोलने तक की चुनौती रहेगी। जिस तरह जींद उप चुनाव में चौटाला परिवार चुनाव लड़ रहा था उसी तरह कांग्रेस अब चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस मुक्त का वादा भी पूरा करेंगे

हुसैन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वैसे तो भाजपा ने सभी वायदे पूरे किए, लेकिन कांग्रेस मुक्त का वायदा बच गया था, इस चुनाव के बाद भी यह वायदा भी पूरा कर दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिनके दामन पर जाति-धर्म के नाम पर दंगे करवाने का दाग हो, वो दूसरों पर नहीं ना लगाएं।

बिना भ्रष्टाचार नौकरियां दी

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 2014 की तरह इस बार भी भाजपा की लहर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ईमानदारी से सरकार चलाई। हर काम पारदर्शिता अपनाई, बिना भ्रष्टाचार के नौकयिा नौकरियां दी। केंद्र सरकार की नीतियों को सोने पर सुहागा लगाकर क्रियान्वित करने वाला राज्य हरियाणा ही है।

370 पर सबसे ज्यादा खुशी

हुसैन ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा शहीदों ने अपने लहू से देश को सींचा है। धारा 370 हटने की सबसे ज्यादा खुशी हरियाणा वालों को ही हुई है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक देया एक है और विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं।

75 पार तो है ही ये दिल मांगे मोर

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा के लोग मोदी और मनोहर लाल दोनों से प्यार करते हैं और जितना उन्होंने जनता से मांगा उससे कहीं ज्यादा मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 75 पार का टारगेट रखा था, लेकिन ये दिल मांगे मोर, इससे भी बड़ी जीत होने वाली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story