Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election 2019: निंदाना के लाल मनोहर लाल ने बदली राजनीति की परिभाषा

भाजपा नेत्री संघ मित्रा सिवाच ने कहा कि मनोहर लाल ने लोगों को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा की। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए गए हैं। पहले जो लोग सरकार में थे, वे अपने लिए और अपने रिश्तेदारों के लिए काम करते थे।

Haryana Assembly Election 2019: निंदाना के लाल मनोहर लाल ने बदली राजनीति की परिभाषा
X
Haryana Assembly Election 2019: Manohar Lal Khattar Son Of Nindana Changed The Definition Of Politics

निंदाना के लाल मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने राजनीति की परिभाषा को बदलकर रख दिया है। पहले सत्ता में बैठकर लोग धन एकत्रित करने की लूट मचाते थे। लेकिन पिछले पांच सालों में प्रदेश में इमानदार सरकार के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेक जनता की भलाई के कार्य किए हैं। ये बात भाजपा नेत्री संघ मित्रा सिवाच (Sangh Mitra) ने कही।

वे मुख्यमंत्री के गांव निंदाना में महासंर्पक अभियान के तहत भाजपा की नीतियों का प्रचार करने पहुंची थी। वहां पहुंचने पर भाजपा नेत्री का महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर जोरदार स्वागत किया।

बिना भेदभाव के किए विकास कार्य

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों और किसानों की समस्याओं को हल करने की नीयत से जल संकट के मुद्दे का भी समाधान करने जा रही है। मनोहर लाल ने लोगों को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा की। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए गए हैं। पहले जो लोग सरकार में थे, वे अपने लिए और अपने रिश्तेदारों के लिए काम करते थे।

भाजपा ने दिया भ्रष्टाचार मुक्त शासन

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार को रोका, राज्य में बिचौलियों की संस्कृति को खत्म किया और भर्तियां योग्यता के आधार पर दी गई हैं। भाजपा ने भय मुक्त, भेदभाव मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। सरकार अगले पांच साल में हर घर को पानी देगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story