Haryana Assembly Election 2019: भाजपा को हरियाणा में मिलेंगी सबसे ज्यादा सीटें, कांग्रेस बनेगी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी, देखें सर्वे
केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। चुनावों की घोषणा के बाद निजी चैनल की तरफ से सर्वे जारी किया गया है। जिसके मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनेगी।

हरियाणा के विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) के लिए रणभेरी बज चुकी है। तमाम राजनीतिक दलों (Political Parties) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सूबे की 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए शहरों में रोड शो हो रहे हैं। चुनावों की घोषणा के साथ सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। जिसके मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए 78 सीटें जीतेगी।
बड़े अंतर से भाजपा की जीत
इस सर्वे के मुताबिक हरियाणा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने जा रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा बड़े अंतर से विपक्षी दलों को मात दे सकती है। सर्वे की माने तो भाजपा को 78 सीटों पर जीत मिलेगी जबकि कांग्रेस के खाते में 8, जेजेपी के खाते में 1 और अन्य में तीन सीटें आएंगी।
चुनाव की तारीखों की घोषणा
बता दें कि शनिवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 4 अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन होगा। 5 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 7 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर मतगणना होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App