Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election 2019: पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे नड्डा, जीत का मंत्र देंगे

जेपी नड्डा हरियाणा के नेताओं के साथ-साथ पन्ना प्रमुखों और बूथ प्रमुखों से मुलाकात कर सियासी नब्ज को समझने की कोशिश करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी
X
Haryana Assembly Election: BJP Has Released The Second List Of Candidates

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में अब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पार्टी की सियासी तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंच रहे हैं। नड्डा इस दौरान पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे।

हरियाणा में नब्बे सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा ने इस बार 75 पार का नारा दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। इसी क्रम में जेपी नड्डा हरियाणा के नेताओं के साथ-साथ पन्ना प्रमुखों और बूथ प्रमुखों से मुलाकात कर उन्हें चुनावी जीत का मंत्र देंगे।

ये रहेगा कार्यक्रम

इस दौरान नड्डा खट्टर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। जानकारी के मुताबिक नड्डा अपने हरियाणा दौरे के पहले दिन थानेसर विधानसभा, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और कैथल के शक्ति केंद्र पालक एवं पन्ना प्रमुख हिस्सा लेंगे। बैठक में कुरुक्षेत्र जिले के बूथ प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के रादौर अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनता से करेंगे सीधा संवाद

नड्डा इसके बाद अपने दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बहादुरगढ़ विधानसभा में झज्जर, रोहतक और सोनीपत जिले के शक्ति केंद्र पालक व प्रमुखों की जीत का मंत्र देंगे। इस बैठक में झज्जर जिले के बूथ प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में दो दिवसीय दौरे पर सात जिलों के शक्ति केंद्र पालक और प्रमुख व बूथ प्रमुखों के साथ जनता से सीधा संवाद करेंगे।

हरियाणा के दलित समुदाय को साधने के लिए जेपी नड्डा खरखौदा अनाज मंडी में अनुसूचित वर्ग के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। हरियाणा में करीब 20 फीसदी दलित समुदाय हैं। कांग्रेस ने दलित समुदाय की कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऐसे में बीजेपी दलित समुदाय को अपने साथ मजबूती के साथ जोड़े रखना चाहती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story