Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : 21 अक्टूबर 'क्लोज डे' हुआ घोषित, बंद रहेंगे सभी प्रवाइवेट-सरकारी संस्थान

हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव 2019 (Assembly Election 2019) की वोटिंग के लिए 'क्लोज डे' (Close Day) घोषित किया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : 21 अक्टूबर क्लोज डे हुआ घोषित, बंद रहेंगे सभी प्रवाइवेट-सरकारी संस्थान
X
haryana assembly election 2019 close day on 21 october voting day haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : हरियाणा (Haryana) में 21 अक्टूबर दिन सोमवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए वोटिंग होने जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव 2019 (Assembly Election 2019) की वोटिंग के लिए 'क्लोज डे' (Close Day) घोषित किया गया है। 21 अक्टूबर को राज्य में सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों के लिए वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड अपने कर्मचारियों को मताधिकार का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाने के लिए प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों लिए 21 अक्टूबर को क्लोज डे घोषित किया है।

श्रम विभाग के द्वारा इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है। बताया गया है कि अवकाश का ऐलान अधिनियम 1958 (1958 का पंजाब अधिनियम 15) की धारा 10 की उपधारा (1) के दूसरे परंतुक द्वारा प्रदान की गई शक्तियों के तहत किया गया है।

19,578 मतदान केंद्र बनाए गए

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को प्रदेश की 90 विधानसभा सीटें के लिए वोटिंग होगी और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। इस बार 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में वोटिंग के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story