Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है बसपा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रस का गठबंधन बसपा के साथ हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमार सैलजा और विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदरसिंह हुड्डा की बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ इस संबंध में हाल ही में लंबी मुलाकात हुई है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है बसपा
X
Haryana Assembly Election 2019 BSP allince with congress callege to bjp

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रस का गठबंधन बसपा के साथ हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमार सैलजा और विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदरसिंह हुड्डा की बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ इस संबंध में हाल ही में लंबी मुलाकात हुई है। हालांकि इस मामले में नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। हरियाणा का विधानसभा चुनाव इस बार कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के लिये करो या मरो की स्थिति जैसा है।

तीन दिन पहले मायावती ने तोड़ा गठबंधन

तीन दिन पहले ही हरियाणा की नई-नवेली पार्टी जननायक जनता पार्टी के साथ हुए गठबंधन को बसपा अध्यक्ष मायावती ने तोड़ा है। उसके बाद से ही कांग्रेस में नये सिरे से शीर्षासन शुरू हुआ। मप्र और राजस्थान में बसपा गठबंधन के साथ कांग्रेस की सरकार चल रही है। अगर हरियाणा में भी चुनाव पूर्व कोई गठबंधन आकार ले सका तो एक और राज्य कांग्रेस-बसपा गठबंधन की धुरि बन सकेगा।

पहले 90 सीटों पर किया था लड़ने का ऐलान

ये बात अलग है कि जजपा से गठबंधन को तोड़ते हुए मायावती ने ऐलान किया था कि बसपा सूबे की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जजपा के दुष्यंत चौटाला ने बसपा के साथ गठबंधन जारी रखने के लिये बसपा के हिस्से में 40 सीटों की घोषणा की थी, मगर बात नहीं बनी। राज्य में बेहद मजबूत भाजपा सरकार को हराने के लिये मजबूत विपक्ष का अभाव स्थानीय जनता स्पष्ट महसूस कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story