Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election 2019: BJP ने तेज किया महाजनसंपर्क अभियान, सुबह की सैर पर लोगों से मिले बराला और मनीष ग्रोवर, बताई उपलब्धियां

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों के कारण जनता बीजेपी की दोबारा सरकार बनाने के मूड में है।

Haryana Assembly Election 2019 : मनीष ग्रोवर बोले- भविष्य के रोडमैप के साथ जनता के बीच उतरेंगे, चारों सीटों पर खिलेगा कमल
X
Haryana Assembly Election 2019 : Manish Grover Said Land Among The Public With Future Roadmap

भाजपा पूरे जोश के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और मनीष ग्रोवर सुबह शहर के सिटी पार्क पहुंच गए और महा जनसंपर्क अभियान चलाया।

बराला ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभाओं में अभियान को प्रदेश की जनता का अच्छा सहयोग मिल रहा है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों के कारण ही जनता बीजेपी की दोबारा सरकार बनाने के मूड में है।

सुभाष बराला ने रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर ने जमकर विकास कार्य करवाए हैं। शहर में बन रहा देश का पहला रेलवे एलिवेटेड ट्रैक इस बात का जीता जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एक ईमानदार व जवाबदेही सरकार चलाई जा रही है जनता का भरोसा भाजपा में बड़ा है।

इसके बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी सबसे मजबूत पार्टी है, बीजेपी का कार्य करने का अपना सबसे अलग तरीका है। हम जब सत्ता में नहीं थे तब भी लोगों से घर-घर जाकर मिल रहे थे और आज सत्ता में हैं तब भी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार छवि के कारण लोगों में यह इच्छा जागी है कि प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी रहे। हम जनता के सहयोग से दोबारा से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है जनता के सहयोग से ही हम प्रदेश में 75 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे और निरंतर विकास कार्य जारी रखेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय बंसल नगर निगम के महापौर मनमोहन गोयल नगर निगम पार्षद सुरेश किराड़ सतीश नांदल प्रदीप अहलावत मीडिया सह प्रभारी मनोज मक्कड़, एडवोकेट वजीर खोखर, एडवोकेट वजीर खोखर, रणवीर ढाका, राजवीर आर्य, संचित नांदल, कर्नल राजेन्द्र सुहाग, धीरज चावला, रवि नागपाल, गुलशन ढंग, सुरेंद्र बतरा, विकास बंसल साथ रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story