हरियाणा: अंबाला में दर्दनाक हादसा, सात लोगों की मौत और पांच घायल
हरियाणा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की इलाज के लिए अस्पताल में भार्ती कराया गया है।

हरियाणा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की इलाज के लिए अस्पताल में भार्ती कराया गया है।
समचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक हरियाणा में अंबाला के निकट दो कारों एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
Haryana: 7 dead and 5 injured after a truck rammed into two cars near Ambala
— ANI (@ANI) December 29, 2018
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों की इलाज के लिए अस्पातल में भार्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि चंडीगढ़ से आ रही दो कारों को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते हादसा हुआ। मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
सोमवार सुबह भी हरियाणा के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App