Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विधानसभा चुनाव से पहले 138 करोड़ रुपये में सुधारी जाएंगी हरियाणा की सड़कें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश की सड़को की बेहतरी के लिए सरकार ने बजट जारी किया है। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए नाबार्ड सहायता के तहत 138.33 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले 138 करोड़ रुपये में सुधारी जाएंगी हरियाणा की सड़के
X
Haryana 138.33 crores approved improved roads before assembly elections

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश की सड़को की बेहतरी के लिए सरकार ने बजट जारी किया है। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए नाबार्ड सहायता के तहत 138.33 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

गौरतलब है कि बरसात से प्रदेश की सड़के बुरी तरह से प्रभावित हुई। कई जगह बड़े गड्डे बन गए जिससे आने जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने कुल 40 सड़को के सुधार के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

बताते चले कि अगले कुछ महीनों में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। सारी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनसंपर्क साध रही है। विपक्षी पार्टियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story