हरियाणवी डांसर हर्षिता दहिया की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, जेल से जीजा ने चली ये चाल
डांसर हर्षिता दहिया हत्या कांड को लेकर जेल में बंद जीजा दिनेश दहिया ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

हरियाणा की रागिनी गायिका और डांसर हर्षिता दहिया हत्याकांड को लेकर पुलिस ने मामला सुलझा दिया है। जेल में बंद दिनेश दहिया ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
ये भी पढ़ें - वीडियो: हरियाणा डांसर हर्षिता दहिया ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखी थी ये बात
आरोपी जीजा ने जेल में बैठे हुए पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी साली हर्षिता की हत्या कराई है। फिलहाल दिनेश से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इससे पहले हर्षिता की बहन लता दहिया ने बताया था कि उसके पति यानी हर्षिता के जीजा दिनेश दहिया ने ही उसकी हत्या करवाई है। जिसके बाद पुलिस का शक बढ़ा और उसने पूछताछ शुरू कर दी।
बहन ने दावा किया ता कि उसके पति ने ही हर्षिता की हत्या की है क्योंकि वह उनकी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दिनेश ने हर्षिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें - डांस में सपना चौधरी को भी हरा दिया था हर्षिता ने, देखिए तीन सबसे चर्चित वीडियो
डांसर हर्षिता दहिया की अज्ञात हमलावरों ने हरियाणा के पानीपत में एक सड़क किनारे गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वो एक गांव से अपना कार्यक्रम करके वापस घर लौट रही थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App