Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नशे में धुत पुलिसकर्मी कर रहा था महिलाओं से छेड़छाड़, औरतों ने चप्पलों से सरेआम पीटा

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियों में एक पुलिसकर्मी राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है।

नशे में धुत पुलिसकर्मी कर रहा था महिलाओं से छेड़छाड़, औरतों ने चप्पलों से सरेआम पीटा
X

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियों में एक पुलिसकर्मी राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में हरियाणा पुलिस का एक पुलिसकर्मी नशे धुत दिखाई दे रहा है। नशे की हालत में ये पुलिस कर्मचारी रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।

पुलिस वाले की इस हरकत को देखते हुए कई महिलाओं ने इसका विरोध किया। इसके बाद भी जब पुलिसकर्मी नहीं माना तो महिलाओं ने खुद ही पुलिस कर्मी की पिटाई कर दी। कुछ महिलाओं ने नशे में धुत पुलिसकर्मी को सड़क पर ही चप्पल से पीटना शुरु कर दिया। इसी घटना को कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो हरियाणा के हिसार का है। बताया जा रहा है कि हिसार के रायपुर रोड पर नशे में धुत्त पुलिस वाला आते- जाते लोगों अभद्र टिप्पणीयां करता था। महिलाओं से पिट रहे पुलिसवाले का नाम योगेश बताया जा रहा है।
यह पुलिस कर्मी एक्साइज स्पेशल टीम में इएचसी की पोस्ट पर तैनात है। जब इस घटना के बारे में पुलिस में खबर की गई तो योगेश पर अधिकरियों की ओर से जांच कर एक्शन लिया जा रहा है।
शराब पीने की बात सही
इस घटना के बाद पुलिस ने यह तो स्वीकारा था कि इएचसी ने शराब पी थी, लेकिन इस बात का दावा किया कि वह अपनी निजी गाड़ी से नीचे गिर गया था। वीडियो में देखने से इस बात का पता नहीं लग पा रहा है कि पुलिस कर्मी को पीटा गया है या गाड़ी से नीचे गिर गया है। सामने आई फुटेज में वह ठीक-ठाक ही दिख रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story