Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा सरकार ने दिया जनता को तोहफा, जल्द ही उपलब्ध होंगे सस्ते मकान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की उप समिति की 39वीं बैठक में राज्य के लोगों को किफायती आवास दिए जाएंगे।

हरियाणा सरकार ने दिया जनता को तोहफा, जल्द ही उपलब्ध होंगे सस्ते मकान
X
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की उप समिति की 39वीं बैठक में राज्य के लोगों को किफायती आवास सुविधा मुहैया करवाने के लिए बनाई गई नीति पर गतिशीलता से कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य के विभिन्न अर्बन एस्टेट में विभिन्न विकास कार्यों के लिए २३७.०७ करोड़ की राशि की मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि पानीपत में 94.88 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। वहीं गुड़गांव के लिए 42.83 करोड़, पंचकूला के लिए 12.90 करोड़, पिंजौर कालका शहरी परिसर के लिए 10.30 करोड़, करनाल के तरोड़ी के लिए 19.31 करोड़, कुरूक्षेत्र के लिए 32.22 करोड़, जींद के सफीदों के लिए 12.50 करोड़ और मेवात के रोजका मेव के लिए 12.13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
जबकि 49.63 करोड़ रुपये की राशि पानीपत के अर्बन एस्टेट के जोन-2 के विभिन्न सैक्टरों के लिए 30 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट के निर्माण और सीवरेज योजना उपलब्ध करवाने के लिए खर्च की जाएगी। पानीपत के भाग-2 के सैक्टर 29 में 21 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमैंट प्लांट की दूसरी इकाई के निर्माण के लिए 45.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कुरूक्षेत्र के अर्बन एस्टेट से नरवाना ब्रांच के एसटीपी बिंदु से सरस्वती क्रीक के साथ सीवरेज की निकासी के लिए आरसीसी निर्माण हेतु 32.22 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, राहत सामग्री से पटा पड़ा है एकमात्र एयरपोर्ट उतारने वालों के टोटे-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story