पीजी संचालक पर आधा दर्जन बदमाशों ने किया चाकू से हमला, भर्ती
बदमाश उसे घर के अंदर से पकड़कर बाहर लाए और उसकी हत्या करने के लिए सीने पर पिस्तोल रखकर गोली चलाई। लेकिन वह नहीं चली।

दिल्ली रोड स्थित गांव खरावड़ में स्थित एक पीजी के संचालक को बाइक सवार आधा दर्जन हमलावर चाकू मारकर फरार हो गए। आरोपितों ने जाते जाते दो बार गोली चलाने का भी प्रयास किया लेकिन नाकाम होने पर वह फरार हो गए। घायल को ग्रामीणों ने पीजीआई भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक खरावड़ निवासी धीरज पीजी चलाता है। इस समय पीजी बंद है। देर शाम को धीरज अपने चाचा के घर के पास मौजूद था। अचानक तीन बाइकों पर छह-सात युवक वहां पहुंचे। एक आरोपित ने जेब से पिस्तोल निकाल कर गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन फायर मिस हो गया।
हमला होते देख धीरज घर के अंदर भागने लगा। आरोपित उसे घर के अंदर से पकड़कर बाहर लाए और उसकी हत्या करने के लिए सीने पर पिस्तोल रखकर गोली चलाई। लेकिन वह नहीं चली। हमलावरों ने फिर उसकी पीठ के पास चाकू से दो वार और एक वार पैर पर किया।
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। सूचना मिलने पर आइएमटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि युवक का कुछ दिन पहले ही इन युवकों से झगड़ा हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App