भारत के दुश्मन हाफिज सईद के पैसे से हरियाण के पलवल में बन रही थी मस्जिद, उसके बाद जो हुआ
भारत में 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के पैसों से हरियाणा के पलवल में मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Oct 2018 11:27 AM GMT
भारत में 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के पैसों से हरियाणा के पलवल में मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक मस्जिद के अलावा मदरसे में भी हाफिज सईद के संगठन लश्कर-ए-तैयबा का पैसा लगा है।
पलवल के उत्तरा गांव की खुलाफा-ए-रशीदीन मस्जिद की जांच हाल ही में एनआईए अधिकारियों ने की थी। इससे पहले कथित तौर पर टेरर फंडिंग के मामले में एनआई ने कुछ दिनों पहले पलवल के ही रहने वाले सलमान को दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें- हिंदू आतंकवाद को लेकर फिर उठी आवाज, राजस्थान मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
एनआईए को आगे की जांच में कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले जिससे यह खुलासा हुआ कि उसके द्वारा बनवाई जा रही मस्जिद की फंडिंग पाकिस्तान से हो रही है। पुलिस ने पलवल में पहुंचकर इस मामले की जांच की।
यह मामला सामने आने के बाद लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि सलमान ऐसा कुछ कर सकता है। लोगों के मुताबिक जिस जमीन पर मस्जिद बनी है वह विवादित है। लश्कर से उसके लिंक के बारे में किसी को नहीं पता था। मस्जिद के अधिकारियों से पूछताछ हो रही है। खाता किताबों की भी जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें- फेक एनकाउंटर में मेजर जनरल समेत 6 को उम्रकैद की सजा, जानें पूरा मामला
52 साल के सलमान, मोहम्मद सलीम और सज्जाद अब्दुल वानी को 26 सितंबर को लाहौर स्थित फलाह-ए-इंसानियायत फाउंडेशन (FIF) से फंड प्राप्त करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। फलाह-ए-इंसानियायत फाउंडेशन की स्थापना हाफिज सईद के ही संगठन जमात-उद-दावा द्वारा की गई थी।
सूत्रों का कहना है कि सलमान ने इस मस्जिद को बनाने में हाफिज सईद के पैसे का इस्तेमाल किया है। उसने हाफिज के संगठन से 70 लाख रुपये लिए थे। एजेंसी मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Hafiz Saeed Palwal Salma NIA National Investigative Agency Nizamuddin Station Terrorist Mosque Pakistan Funding Haryana पलवल पाकिस्तान हाफिज सईद हरियाणा निजामुद्दीन स्टेशन मस्जिद एनआईए हरियाणा की खबर हिंदी खबरें National News Haryana Palwal Mosque NIA Hafiz Saeed Lashkar-e-Taiba Pakistan Terror funding case
Next Story