गुरुग्राम में 6 मार्गों पर चलेंगी महिला स्पेशल बसें, हुडा सिटी सेंटर मार्ग पर की गई शुरुआत
हरियाणा के गुरुग्राम में महिलाओं के लिए स्पेशल बसें चलेंगी। इन सिटी बसों में सिर्फ महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। हुडा सिटी सेंटर मार्ग पर इसकी शुरुआत कर दी गई है।

हरियाणा के गुरुग्राम में पहली बार महिलाओं के लिए स्पेशल बसें चलेंगी। शहर के 6 प्रमुख मार्गों पर इनकी शुरुआत की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत हुडा सिटी सेंटर से गुरुवार को इसकी शुरुआत कर दी गई है। हुडा सिटी सेंटर मार्ग पर सुबह और दोपहर में महिला स्पेशल बस एक-एक फेरा लगाएगी।
गुरुग्राम में पिछले साल सिटी बस सेवा की शुरुआत गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड की तरफ से की गई थी। इसके बाद गुरुग्राम में 21 नवंबर से महिला स्पेशल सिटी बस की शुरुआत की है। जीएमसीबीएल की ओर से पहली महिला स्पेशल बस की शुरुआत गुरुवार से की ग ई है। जानकारी के मुताबिक हुडा सिटी सेंटर मार्ग पर इसकी शुरुआत की गई है। बस मार्ग संख्या 116ए पर हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक बस चलेगी। महिला स्पेशन बस सुबह 8.20 पर हुडा सिटी सेंटर से चलेगी। जबकि दोपहर 1.59 पर रेलवे स्टेशन से वापस आएगी। इसके संबंध में जीएमसीबीएल प्रबंधन का कहना है कि सिटी बस सर्विस का महिलाएं बड़ी संख्या में लाभ उठा रही हैं। लेकिन कई बार महिलाओं को बैठने के लिए सीटें भी नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में महिला स्पेशल बस चलाने का फैसला किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App