Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गुरुग्राम: अब प्लास्टिक के बदले लें पेटीएम कूपन और अनाज, रिबोट मशीन का हुआ उद्घाटन

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा यूरोनिक्स के सहयोग से प्लास्टिक के बदले अनाज योजना भी शुरू की गई है। योजना के प्रारंभिक अवसर पर 10 लोगों व बच्चों को प्लास्टिक कचरे के बदले चावल दिए गए हैं।

गुरुग्राम: अब प्लास्टिक के बदले लें पेटीएम कूपन और अनाज, रिबोट मशीन का किया गया उद्घाटन
X
Gurugram: Now take Paytm Coupons And Cereals In Lieu Of Plastic, Inauguration Of Rebot Machine

नगर निगम गुरुग्राम (Municipal Corporation Gurugram) के आयुक्त एवं उपयुक्त अमित खत्री (Amit Khatri) ने बुधवार को नगर निगम के पुराने कार्यालय में स्थापित की गई रिबोट मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन में आप प्लास्टिक बोतल और पॉलीथिन डालकर उसके बदले में पेटीएम कूपन प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक को खत्म करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में बादशाहपुर तथा पुराने निगम कार्यालय में प्लास्टिक के बदले पेटीएम कूपन प्रदान करने वाली 2 मशीनें लगाई गई हैं। ये मशीनें रिलायंस द्वारा डोनेट की गई हैं।

प्लास्टिक के बदले अनाज योजना

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा यूरोनिक्स के सहयोग से प्लास्टिक के बदले अनाज योजना भी शुरू की गई है। योजना के प्रारंभिक अवसर पर 10 लोगों व बच्चों को प्लास्टिक कचरे के बदले चावल दिए गए हैं।

इस मौके पर निगमायुक्त अमित खत्री के साथ सयुंक्त निगमायुक्त गौरव अंतिल एवं इंद्रजीत कुल्हड़िया, सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता अमित सांडिल्य, सहायक अभियंता अमित कुमार, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अम्बिका प्रसाद एवं ऋषि मालिक मौजूद थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story