गुरुग्राम के लोगों को मिलेगी राहत, एक साल के भीतर शिफ्ट होगा खेड़की दौला टोल
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की है। जिसके बाद एक साल में खेड़की दौला टोल हो शिफ्ट करने का वादा किया है।

गुरुग्राम के लोगों को खेड़की दौला टोल को लेकर बड़ी राहत जल्द मिलेगी। हरियाणा सरकार ने एक साल के भीतर खेड़की दौला टोल को शिफ्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा दरों में बढ़ोतरी भी की जाएगी।
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार देर शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की है। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा दरों और खेड़की दौला टोल को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवज़ा दरों में वृद्धि के संदर्भ में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
दूसरी तरफ गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल को लेकर भी एक साल की डेडलाइन तय की गई है। मनोहर लाल ने कहा कि खेड़कीदौला टोल को एक वर्ष की समयावधि में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए भूमि भी उपलब्ध करवा दी गयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App