गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर लगा फुल स्टॉप, खुद वापस ली अर्जी
राम रहीम सिंह ने फिलहाल अपने पैरोल की अर्जी वापस ले ली है। रोहतक जेल में बलात्कार और हत्या के मामले में सजायफ्ता राम रहीम ने पैरोल की अर्जी बिना किसी शर्त के वापस ली है। राम रहीम के वकील ने इसकी जानकारी दी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने रोहतक जेल अधीक्षक से खेती करने के लिए 42 दिन की पैरोल मांगी थी। जेल अधीक्षक ने राम रहीम की अर्जी पर विचार करने के लिए रख लिया। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के नेता भी बीच में आ गए।
तमाम बयानों के बीच विपक्ष ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा का चुनाव हो रहा है इसलिए राम रहीम को वोट की खेती करने के लिए पैरोल के पक्ष में दलीले दी जा रही हैं। जेल अधीक्षक ने भी कहा कि राम रहीम का जेल में व्यवहार अच्छा है।
पैरोल के विपक्ष में कहा गया कि राम रहीम के पास जमीन ही नही है। पर जब दस्तावेज खंगाले गए तो पता चला कि राम रहीम के नाम शाह सतनाम की वसीयत है। जलालाआना गांव में उसके नाम जमीन है। जिसपर खेती का अधिकार राम रहीम को है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App