Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जेल में राम रहीम से तंग हुए अन्य कैदी, जेल प्रशासन के खिलाफ हड़ताल पर बैठे कैदी

जेल में पहले से मौजूद अन्य कैदियों ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जेल में राम रहीम से तंग हुए अन्य कैदी, जेल प्रशासन के खिलाफ हड़ताल पर बैठे कैदी
X

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो साध्वियों के साथ रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद 10-10 साल की सजा हो चुकी है। राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है।

इसे भी पढ़ेंः पढ़िए, क्या होते थे राम रहीम के इन कोड वर्ड्स के मतलब, रह जाएंगे हैरान

इस बीच खबर यह आ रही है कि इस जेल में पहले से मौजूद कैदी अब राम रहीम से तंग आ चुके हैं और हड़ताल पर बैठ गए हैं। अन्य कैदियों का मानना है कि जब से राम रहीम जेल में आया है, तब से उन्हें उनके परिजनों से नहीं मिलने दिया जा रहा है।

इसके जवाब में जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया है। इतना ही नहीं राम रहीम की वजह से कैदियों के खाने-पीने की व्यवस्था में भी दिक्कत आई है। 1300 कैदियों की क्षमता वाले इस जेल में 1500 कैदी हैं। कैदियों का आरोप है कि जेल प्रशासन राम रहीम के आने के बाद से उन्हें चादर और कंबल तक मुहैया नहीं करा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः राम रहीम जैसे बाबाओं और बगदादी जैसे आतंकियों में कोई फर्क नहीं

जिस बैरक में राम रहीम को रखा गया है, उसे पूरी तरह खाली करा दिया गया है। इस बैरक में पहले 13 कैदी रहा करते थे। इसकी वजह से कैदियों को जबरन बैरक में ठूंसा जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story