राम रहीम के डेरे की होंगी जांच, सामने आयंगे कई चौंकाने वाले राज
बालात्कारी बाबा राम रहीम का हरियाणा के सिरसा में करीब 700 एकड़ में फैला अपना साम्राज्य है।

बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के डेरे पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज 'बुधवार' हरियाणा पुलिस सिरसा के डेरे में सर्च ऑपरेशन चला सकती है। सर्च ऑपरेशन के दौरान डेरे के अंदर से पुलिस को कई राज मिल सकते है।
बाबा राम रहीम के डेरा की चेयरमैन विपासना ने कहा है कि वे पुलिस को सर्च ऑपरेशन में पूरी मदद करेगी। बता दें कि बाबा के तिलिस्मी डेरे में आज हरियाणा पुलिस घुस सकती है।
इसे भी पढ़ें: राम रहीम को 'अंडरग्राउंड' करने की फिराक में है सरकार, बनाई गई रणनीति!
बालात्कारी बाबा राम रहीम का हरियाणा के सिरसा में करीब 700 एकड़ में फैला अपना साम्राज्य है। सिरसा का डेरा अपने आप में एक पूरा शहर है। डेरे लगभग जरूरत की सभी चीजों की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
बता दें कि बाबा के डेरे के अंदर रिजॉर्ट, होटल, मल्टीप्लेक्स, मॉल, अस्पताल, कॉलेज, कई उद्योग मौजूद हैं। 700 एकड़ में बने डेरे के सर्च ऑपरेशन के लिए प्रशासन और पुलिस ने इसके लिए बकायदा रणनीति बनाई है।
इसे भी पढ़ें: क्या से क्या होगी राम रहीम की हालत, जेल में कर रहे हैं ये काम
सर्च ऑपरेशन के लिए आस-पास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई है। इतने बड़े एरिया में सर्च ऑपरेश चलाने के पुलिस को कई दिन का समय लग सकता है। बताते चलें कि सर्च ऑपरेशन से पहले ही पुलिस ने डेरे के अंदर से सैकड़ों हथियार जमा करवाए थे। जिनके डेरा ने लाइसेंसी हथियार होने का दावा किया था।
पुलिस डेरे में सर्च ऑपरेशन के दौरान कई सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर सकती है।
- डेरे के अंदर मारकर लाशों को जिंदा गाड़ने का सच क्या है।
- कहीं डेरे में अवैध ढंग से हथियारों की ट्रेनिंग तो नहीं दी जा रही थी।
- क्या डेरे में मौजूद और साध्वियों पर अत्याचार के सबूत मिलेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App