गुड़गांव नगर निगम ने वायुसेना के डिपो के पास की मस्जिद सील की, लोगों ने किया विरोध
गुड़गांव नगर निगम ने शीतला कॉलोनी इलाके में एक मस्जिद सील कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। एक अधिकारी ने बताया कि ये मस्जिद वायुसेना के गोला-बारूद डिपो से 300 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में आती है।

गुड़गांव नगर निगम (एमसीजी) ने बुधवार को शीतला कॉलोनी इलाके में एक मस्जिद सील कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए।
एक अधिकारी ने बताया कि नवनिर्मित मस्जिद भारतीय वायुसेना के एक गोला-बारूद डिपो से 300 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में आती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने डिपो के 300 मीटर के दायरे में आने वाले 11 अन्य नवनिर्मित ढांचों को भी सील किया है।
इसे भी पढ़ें- तेलंगाना: चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता ने TRS सांसद को जलाने की कोशिश की
बहरहाल, इस कदम से नाखुश लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और एमसीजी एवं जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष हाजी शहजाद खान ने बताया कि एमसीजी ने ‘‘जानबूझकर'' यह ‘‘आक्रोशित करने वाला'' कदम उठाया।
खान ने कहा, ‘‘हम हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा समर्थित एमजीसी की मंशा समझते हैं। वे चाहते हैं कि हम गैर-कानूनी काम करें ताकि वे इसे बड़ा मुद्दा बना सकें। इस कदम पर हमें ऐतराज है, लेकिन हम कानून अपने हाथ में नहीं लेंगे और मूक प्रदर्शन के लिए यहां बैठेंगे।''
इसे भी पढ़ें- सीआईसी ने RBI से नोटबंदी के दौरान जनधन खातों में जमा राशि का खुलासा करने को कहा
एमसीजी के एक प्रवक्ता ने सफाई दी कि शीतला कॉलोनी स्थित मस्जिद चार साल पुरानी है और इसलिए एमसीजी ने दावा किया कि यह ढांचा नवनिर्मित है और कानून का उल्लंघन है। प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम ने डिपो के 300 मीटर के दायरे में आने वाले 11 अन्य नवनिर्मित ढांचों को भी सील किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App