Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा चुनाव : गुहला विधायक ईश्वर सिंह बने जजपा के विधायक दल के उपनेता

इस संबंध में जानकारी देते हुए जजपा के हलका अध्यक्ष अवतार सिंह सीड़ा ने फोन पर बताया कि ईश्वर सिंह को दी गई इस जिम्मेवारी से पूरे गुहला हलके की जनता का मान व सम्मान बढ़ा है।

हरियाणा विधान सभा मैदान में कई करोड़पति प्रत्याशी, सबसे अधिक संपत्ति जजपा के रोहताश सिंह के पास
X
Haryana Assembly Elections millionaire candidates

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीते गुहला के विधायक ईश्वर सिंह को आज दिल्ली में जननायक जनता पार्टी के विधायक दल का उप नेता चुना गया है। ईश्वर सिंह को यह जिम्मेवारी पार्टी प्रमुख दिग्विजय चौटाला ने आज दिल्ली में विधायकों की बैठक के दौरान सौंपी।

विधायक दल के नेता स्वयं दिग्विजय चौटाला होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जजपा के हलका अध्यक्ष अवतार सिंह सीड़ा ने फोन पर बताया कि ईश्वर सिंह को दी गई इस जिम्मेवारी से पूरे गुहला हलके की जनता का मान व सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जजपा ने मात्र नौ माह के समय में प्रदेश में दस सीटों पर जीत दर्ज साबित कर दिया है कि आने वाला समय जजपा और दुष्यंत चौटाला का है। अवतार सिंह ने कहा कि जजपा भाजपा के साथ सरकार में शामिल होगी या नहीं इसको लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी मंथन कर रहा है और संभव है कि शनिवार तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story