Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! चार साल की मासूम बच्ची का दादी ने जलाया गुप्तांग

पुलिस ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग और इर्द गिर्द के भाग में चिमटे से जलने के निशान हैं।

शर्मनाक! चार साल की मासूम बच्ची का दादी ने जलाया गुप्तांग
X

हरियाणा के सिरसा में कथिततौर पर चार वर्षीय बच्ची की दादी द्वारा बच्ची का गुप्तांग जलाने की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।

पुलिस ने बताया, घटना मौजूखेरा गांव की है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय बाल कल्याण समिति ने 18 जुलाई को बच्ची को बचाया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग और इर्द गिर्द के भाग में चिमटे से जलने के निशान हैं। बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसे अब वहां से छुट्टी दे दी गई।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: आदमी ने ट्रेन में सो रही महिला के चेहरे पर किया पेशाब

स्थानीय बाल कल्याण समिति की सदस्य गीता कथूरिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डिंग पुलिस थाने के थानाप्रभारी जे सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story