पौते ने दादा को बेरहमी से बंधक बनाकर पीटा, उपचार के दौरान हुई मौत
हरियाणा के जींद में पौते ने दादा को बंधक बनाकर इतना पीट कि उपचार के दौरान उसकी मृत्यू हो गई। आरोपी अक्सर अपने दादा के साथ मारपीट करता था ।

हरियाणा के जींद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। पौते द्वारा बेरहमी से दादा की रस्सी से बांधकर पिटाई की गई है।बेरहमी से की गई पिटाई के चलते पीजीआई में उपचाराधीन दादा की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक के पौते के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पौते ने दादा के साथ मारपीट की थी। पीजीआई में उपचार के दौरान दादा की मौत हो गई। जिस पर मृतक के भाई की शिकायत पर उसके पौते के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या था मामला
कौशिक नगर निवासी 72 वर्षीय ईश्वर अपने बेटे नरेंद्र के पास रह रहा था। गत तीन सितम्बर को नरेंद्र के बेटे इशू ने अपने दादा ईश्वर की रॉड तथा डंडों से बेरहमी से पिटाई की। जिसमें ईश्वर को गंभीर चोटे आई। जब विजय नगर में रह रहे ईश्वर के छोटे भाई सतीश को घटना के बारे में पता चला तो उसने अपने बेटों को भेज ईश्वर को ईलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ईश्वर की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
मृतक के छोटे भाई ने पौते के खिलाफ दर्ज की शिकायत
हालांकि पुलिस ने पांच सितम्बर को सतीश की शिकायत पर इशू के खिलाफ बंधक बना मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। बीती रात उपचार के दौरान ईश्वर की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक ईश्वर के छोटे भाई सतीश की शिकायत पर मृतक के पौते इशू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इशू अक्सर उसके दादा ईश्वर के साथ मारपीट करता था। जिसके चलते उन्होंने इशू के घर जाना बंद कर दिया था। रिश्तेदारों के माध्यम से ईश्वर के साथ इशू की ओर से गई मारपीट में घायल होने की जानकारी मिली थी। चोटों के चलते पीजीआई ले जाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App