भारतीय सेना की खुफिया जानकारी विदेश भेज रहा था जवान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरियाणा क नारनौल सिटी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशी महिला जासूस को सेना की गुप्त जानकारी देने के लिए सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। सेना के इस जवान पर आईपीसी की धारा के साथ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस को शक है कि सेना के इस जवान के तार पाकिस्तान से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि बसई गांव का रविंद्र 2017 में पांचवी कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था।
कुछ दिन बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उसने एक विदेशी महिला से दोस्ती की। दोनों ने एक दूसरे को अच्छे से जान लिया इसके बाद वीडियो कॉल भी होने लगी। सेना के जवान ने उस महिला को पैसा भी भेजा।
बातचीत के दौरान महिला ने यूनिट की लोकेशन और सेना में प्रयोग होने वाली राइफल के बारे में जानकारी मांगी जिसे आरोपी सेना के जवान ने उसे बता दिया। रविंद्र जब अमृतसर से अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ तो इसकी भी जानकारी महिला जासूस को दी।
सेना के जवान के खिलाफ जांच में साइबर सेल की मदद ली गई। साथ ही ये पता करने की कोशिश की गई कि कौन-कौन इसमें शामिल है और सेना का जवान अभी तक किसे-किसे जानकारी दे चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App