Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, केस दर्ज

यमुनानगर में एक युवती को मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, केस दर्ज
X
युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, केस दर्ज

गांव छौली निवासी एक युवक ने युवती को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना करीब सात माह पहले की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छौली निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव छौली निवासी मुकेश कुमार के साथ जान पहचान थी। गत 28 अप्रैल को मुकेश ने उसे मिलने के बहाने बुलाया। जब वह उसे मिलने के लिए गई तो आरोपित उसे जबरदस्ती छछरौली रोड़ स्थित होटल में लेकर गया।

जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपित ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बाद आरोपित उसे छोड़कर चला गया। उसने घर पहुंचकर लोकलाज के चलते घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर इसके बाद आरोपित फिर से उसे परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद देर शाम आरोपित युवक मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर, मामले की जांच कर रही एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story