सोशल मीडिया पर लड़के को प्यार करना पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड ने अपहरण करवाकर की ये मांग
वॉट्सएप पर एक लड़की से दोस्ती करना एक लड़के को महंगा साबित हो गया। पहले तो लड़की ने लड़के को अपने दोस्ती के जाल में फंसाया फिर वॉट्सएप पर चैट शुरू किया और अंत में अपने दोस्तों से उसे किडनैप करवा दिया।

वॉट्सएप पर एक लड़की से दोस्ती करना एक लड़के को महंगा साबित हो गया। पहले तो लड़की ने लड़के को अपने दोस्ती के जाल में फंसाया फिर वॉट्सएप पर चैट शुरू किया और अंत में अपने दोस्तों से उसे किडनैप करवा दिया।
यह मामला है हरियाणा के फतेहाबाद का। युवक दीक्षांत के अनुसार लड़की ने पहले उससे दोस्ती की फिर वॉट्सएप पर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसका किडनैपिक करावाया।
इसे भी पढ़ें: केरल में बाढ़ ने मचाई तबाही: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोगों की राहत के लिए किया बड़ा ऐलान
सिरसा की पुलिस ने लड़की और उसके दो दोस्तों को रंगे हाथ पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा की अर्पण कौर ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
इन लोगों ने फतेहाबाद के बिजनेसमैन के बेटे दीक्षांत को अगवा कर उसके घरवाले से एक करोड़ की फिरौती मांगी मगर 10 लाख पर मामला तय हुआ मगर कहानी के अंत में पुलिस ने चतुराई दिखायी और इनसभी को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
प्लान के मुताबिक लड़की ने लड़के को होटल बुलाया फिर उसके साथ गाड़ी में बैठकर घूमने निकल गई। रास्ते में एक ढाबे पर लड़की के मित्र पहले से इंतजार कर रहे थे। वहां पहुंचते ही लड़की ने बाथरूम का बहाना बनाया और गाड़ी से उतर गई।
इसे भी पढ़ें: केरल में बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने पहुंचे राजनाथ सिंह, किया हवाई सर्वे
इसके बाद लखबीर और गुरमीत ने लड़के को जबरन स्कॉर्पियो में बैठा कर अपहरण कर लिया। घर वाले पर पैसे का दवाब बनाने लगे। पैसे लाने के लिए जैसे ही लड़के को छोड़ा लड़के ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती अर्पण नशे की आदी है। पुलिस की गिरफ्त में नशा नहीं कर पाने के कारण उसकी हालत खराब हो गई है। इसके बाद सिरसा के एक सरकारी नशा मुक्त केंद्र में उसे भर्ती करवाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App