शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकयत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है।

यमुनानगर के बूडिया थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकयत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बूडिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की आठ दिसंबर को किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला।
जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ की उसकी लड़की को गांव का ही अभिषेक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App