शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
लिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की 22 अक्तूबर को किसी काम से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला।

हरियाणा के यमुनानगर शहर की मॉडल टाउन कालोनी से एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अवगा करके ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की 22 अक्तूबर को किसी काम से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला।
जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को सोंधी मौहल्ला निवासी रविंद्र कुमार उर्फ पम्मी शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App