दिल्ली : अंकित हत्याकांड में लड़की का पिता गिरफ्तार
रोहतक प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिए गए अंकित हत्याकांड में सदर पुलिस ने शुक्रवार को कई जगह छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

रोहतक प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिए गए अंकित हत्याकांड में सदर पुलिस ने शुक्रवार को कई जगह छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। मामले के अनुसार बहुजमालपुर निवासी अंकित का शव पड़ौसी गांव के एक मुर्गीफार्म पर मिला था।
उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर अंकित के परिजन और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके बाद सिकन्दर सिंह निवासी गांव बहुजमालपुर ने शिकायत देकर बताया कि अंकित उसका भतीजा है।
बुधवार को दोपहर बाद उनके पास संदीप का फोन आया था कि अकिंत को गांव में पकड़कर मार पिटाई की गई है। वह दूसरे गांव में पहुंचे तो पता चला कि अंकित से मारपीट कर तख्त पर लेटाया हुआ था। यहां उन्हें बताया गया कि लड़की काे घर से साथ ले जाने का आरोप लगाकर लड़की के परिवार और अन्य कुछ लोगों ने मारपीट की है।
उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। वह दर्द से कराह रहा था। बाद में उसकी मौत हो गई। सदर पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया था। जिसके बाद अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
अंकित की हत्या के मामले में आरोपित अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जसवंत सिंह, कार्यवाहक एसएचओ थाना सदर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App