एक बार फिर विवादों में घिरी हरियाणा सरकार, स्कूल के पाठ्यक्रम लागू करेगी ''गायत्री मंत्र''
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटर ने आज हरियाणा के स्कूलों में सुबह गायत्री मंत्र की प्रार्थना की। जिसे उन्होंने शिक्षा विभाग ने शिक्षा के सुधार पर बताते हुए कहा कि शिक्षा का स्तर कैसे उंचा हो।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब सुबह की प्रार्थना में गायत्री मंत्र का जाप भी किया जाएगा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी।
इसे भी पढ़े: लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, मैदान में 494 उम्मीदवार
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हमारे स्कूलो में शिक्षा का स्तर कैसे उंचा हो, शिक्षा में नैतिकता कैसे लाई जाए, उसमें संस्कार कैसे डाले जाए। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह विचार किया है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
अनिवार्य हो स्कूलों में गायत्री मंत्र
वहीं, हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि हमने गायत्री मंत्र पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। गायत्री मंत्र हमारे संतों ने दुनिया को उपहार दिया है। हम मंगलवार को एक अधिसूचना जारी करेंगे, जिसके बाद गायत्री मंत्र को हरियाणा के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना का हिस्सा बनाया जाएगा।
इसे भी पढ़े:पंजाब: वीडियोः भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान, बच्चे पैदा करने के लिए कही ये बड़ी बात
खट्टर की अलोचना
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से मी़डिया में अलोचना हुई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हुए हैं कि वे बाइक से रैली में आते समय यातायात नियमों की पालना करें। लेकिन खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसी गलत की थी ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App