हरियाणा में दसवीं की छात्रा से निर्भया जैसा कांड, दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
हरियाणा के जींद जिले में रेल की पटरी पर निर्वस्त्र हालत में एक 10वीं की एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। छात्रा कुरुक्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

हरियाणा के जींद जिले में रेल की पटरी पर निर्वस्त्र हालत में एक 10वीं की एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। छात्रा कुरुक्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसके साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई थी, रोहतक पीजीआई में हुए पोस्टमॉर्टम में इसकी पुष्टि हुई।
उसके साथ कई लड़कों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के गुप्तांग में नुकीली चीज डालने की बात भी सामने आई है। पहचान छिपाने के लिए शव को क्षत-विक्षत करने की भी कोशिश की गई।
Two culprits have been arrested in connection with Panipat gang-rape case and one person has been identified in Kurukshetra rape case: Haryana CM Manohar Lal Khattar in Karnal yesterday pic.twitter.com/jUpInIeLN7
— ANI (@ANI) January 15, 2018
रविवार को गुस्साए परिजन शव लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना दिया। कुरुक्षेत्र के एसपी अभिषेक गर्ग का कहना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ट्यूशन पढ़ने निकली थी छात्रा
पुलिस के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के अपने गांव से 9 जनवरी को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजन ने पुलिस से बेटी के लापता होने की शिकायत की। 10 जनवरी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 346 के तहत केस दर्ज किया।
12 जनवरी को शव बुरी हालत में जींद के गांव बूढ़ाखेड़ा के पास पटरी पर मिला था। पुलिस ने बूढ़ाखेड़ा गांव के सरपंच सुरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, शव को खुर्द बुर्द करने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
मृतका के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। आरोपियों ने पीड़िता के साथ रेप करने के बाद हत्या कर शव को क्षत-विक्षत करने की कोशिश की। रोहतक पीजीआई के फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके धतरवाल के मुताबिक, लड़की के गुप्तांग में कुछ नुकीली चीज डाली गई।
वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि जिस दिन छात्रा लापता हुई, उस दिन से एक 12वीं का छात्रा भी लापता है। उसके परिजन से पूछताछ की जा रही है।
मामले को देखते हुए दो एसआईटी गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अरुण कुमार ने दो एसआईटी गठित की हैं। स्पेशल दो टीमों में डीएसपी सुनील कुमार और डीएसपी कप्तान सिंह, महिला थाना प्रभारी संतोष देवी और महिला सेल इंचार्ज कमलेश देवी के अलावा अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।
सूचना मिलते ही अरुण कुमार अन्य अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्ची के साथ वारदात को अंजाम देकर आरोपियों ने शव को खुर्द बुर्द करने के लिए इसे पीछे से नहर में फेंका।
सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि इसे पानी से बाहर किसने निकाला। शव की हालत को देखते हुए लग रहा है कि वारदात कई दिन पुरानी नहीं है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर लड़की की शिनाख्त की कोशिश की।
डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि लड़की के गले में काले डोरे के साथ संत रविदास का लॉकेट पहनी थी, उसके पैर पर भी काला धागा बंधा हुआ था। इसी के आधार पर आसपास के इलाके में सूचना भिजवाई गई।
उसकी पहचान कुरुक्षेत्र के गांव झांसा की रहने वाली के छात्रा रूप में हुई। कुरुक्षेत्र में परिजन ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा रखी थी।
पेट के अंदर फटे हैं कई अंग: रिपोर्ट
डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि लड़की के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले। जांच से लग रहा है कि उसके साथ कई लोगों ने रेप किया। उसे डुबोकर मारा गया है। युवती के पेट के कई अंग फटे हुए हैं। गुप्तांग में किसी नुकीली चीज को डाला गया। बाकी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App