Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्लाट में गई महिला का अपहरण का सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

महिला का अपहरण कर अज्ञात जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया हैं।

24 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर वीडियो किया वायरल, छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
X
सांकेतिक चित्र

मोहाना थाना क्षेत्र में प्लाट में गई महिला का अपहरण कर अज्ञात जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया हैं। आरोपित महिला को छोड़कर फरार हो गये। महिला ने मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।

पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही हैं। एक महिला ने मोहाना थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह गत 7 नंवबर को देर रात 10 बजे अपने काम से गई थी। प्लाट में पहुंचने पर तीन युवकों ने उसका अपहरण कर ले गये। उसे अज्ञात जगह पर ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर सामूहित दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गये। किसी तरह वह अपने घर पहुंची। जहां उसने परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर अदालत में बयान दर्ज करवाये। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर दो आरोपितों को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप की शिकायत मिली हैं। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जल्द आरोपितों को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। संदीप सिंह, प्रभारी मोहाना थाना।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story