रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा का ऑडियो वायरल, भाजपा को वोट न करने की कर रहे अपील
वायरल हुए ऑडियों में वह भाजपा कार्यकर्ताओं को ही भाजपा के प्रत्याशी को वोट न देने का दबाव बनाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके सरकार भी बना ली पर चुनाव के दौरान हुए कुछ पार्टी विरोधी बातें अब सामने आ रही हैं। रादौर से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा का एक ऑडियो वायरल हुआ है।
वायरल हुए ऑडियों में वह भाजपा कार्यकर्ताओं को ही भाजपा के प्रत्याशी को वोट न देने का दबाव बनाते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो के बाद श्याम सिंह राणा पर आरोप लगाया जा रहा कि उनकी वजह से ही रादौर के भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज चुनाव हारे हैं।
गौरतलब है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने रादौर विधानसभा सीट पर इसबार श्याम सिंह राणा का टिकट काटते हुए कर्ण देव कम्बोज को टिकट दिया था। पर वह चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी बिशन लाल से हार गए थे। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा अब श्याम सिंह पर फोड़ा है।
हरियाणा में इसबार भारतीय जनता पार्टी बहुमत से 6 सीटे दूर रह गई। उसे कुल 40 सीटे हासिल हुई हैं, पिछले साल इनेलो से अलग होकर बनी जजपा ने इस चुनाव में 10 सीटे जीतकर भाजपा से गठबंधन किया है। लगातार दूसरी बार मनोहर लाल प्रदेश के सीएम बने तो वहीं जजपा के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App