हरियाणा समाचार: पूर्व कांग्रेस विधायक के घर चोरी, गहनों और नकदी के साथ उठा ले गए सीसीटीवी की डीवीआर
हरियाणा के सोनीपत में पूर्व कांग्रेस विधायक देवराज दीवान के घर चोरों ने धावा बोलकर 10 लाख से ज्यादा की चपत लगा दी। चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दे दिया

हरियाणा के सोनीपत में पूर्व कांग्रेस विधायक देवराज दीवान के घर चोरों ने धावा बोलकर 10 लाख से ज्यादा की चपत लगा दी। चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दे दिया।
चोरो ने न सिर्फ चोरी की बल्कि होशियारी करते हुए वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ उठा ले गए। घटना के वक्त विधायक देवराज के घर कोई नहीं था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि कांग्रेस के पूर्व विधायक देवराज ने सेक्टर 14 में मकान बनवा रखा है जहां उनके बेटे ललित दीवान रहते हैं। रविवार दोपहर वह किसी काम से फार्म हाउस गए थे। पत्नी डाक्टर के पास गई थी।
उसी वक्त मौका देखकर चोरों ने घर के पिछले हिस्से का ताला तोड़ते हुए प्रवेश किया। और घर में रखी आलमारी खंगाल डाली। चोरो ने सारी नकदी और सोने चांदी के गहनों को उठाया और घर से लापता हो गए।
घर लौटने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच कर रहे असिस्टेंट सब इस्पेंक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App