Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अटल बिहारी सरकार में मंत्री रहे आईडी स्वामी का निधन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद के मैट्रो हर्ट अस्पताल में आईडी स्वामी का निधन हो गया है। जिसके बाद प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रद्धांजलि दी है।

अटल बिहारी सरकार में मंत्री रहे आईडी स्वामी का निधन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि
X
पूर्व मंत्री आईडी स्वामी को श्रद्धांजलि देते गृहमंत्री अनिल विज, साथ में हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वर्ष 1999 में गृह राज्यमंत्री रहे करनाल के पूर्व सांसद आईडी स्वामी का रविवार को निधन हो गया। फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में आईडी स्वामी ने अंतिम सांस ली। जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री के अलावा गृहमंत्री अनिल विज ने भी शोक जताया है।

पूर्व मंत्री आईडी स्वामी को रविवार सुबह फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बीते सोमवार को उनकी धर्मपत्नी पद्मा स्वामी 82 वर्षीय का निधन हो गया था। एक सप्ताह के भीतर परिवार को दूसरा बड़ा सदमा लगा है।

दो बार सांसद रहे थे स्वामी

दो बार करनाल के सांसद रहे थे स्वामी आईडी स्वामी करनाल लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए थे। वे 1996 और 1999 में सांसद बने। स्वामी को पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को करनाल सीट से हराने के बाद 1999 में वाजपेयी सरकार में उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया था।

बड़े बेटे का पहले हो चुका है निधन

स्वामी अपने पीछे पुत्र राजेन्द्र स्वामी, तीन बेटियां सागिरा स्वामी, शगुफ्ता शर्मा और सोफि या शारदा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आईडी स्वामी के बड़े पुत्र और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story