गुडगाँवः एमएनसी कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
गुड़गांव के सेक्टर 86 में अपने घर लौटते समय 21 वर्षीय एमएनसी कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य अभी फरार हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2018 5:47 AM GMT
गुड़गांव के सेक्टर 86 में अपने घर लौटते समय 21 वर्षीय एमएनसी कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य अभी फरार हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार रात की है जब एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रही थी।
मानेसर के एसीपी शमशेर सिंह ने कहा, ‘‘जब वह एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों से चढ़ रही थी, तभी उसने देखा कि कुछ युवक इमारत की पहली मंजिल पर आयोजित पार्टी में हो-हल्ला कर रहे थे तथा दूसरे लोगों को परेशान कर रहे थे। जैसे ही उसने शोरगुल की वजह जानने की कोशिश की तो एक व्यक्ति ने बाहर आकर उसे अंदर खींचने की कोशिश की। वह किसी तरह बाहर निकली और अपने घर की तरफ भागी।'
महिला ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को सूचित किया जिन्होंने अन्य लोगों, सुरक्षा कर्मी और स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इस बीच, पांच युवकों मुकेश, अभिषेक, सावन, अंकित और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य हेमंत और कमल फरार हो गए।
एसीपी ने कहा, ‘‘हमने सात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story