Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोहतक के ब्राह्मणवास में मिला कन्या भ्रूण, आरोपी महिला की तलाश

रोहतक के सदर थाना क्षेत्र में स्थित ब्राह्मणवास में सड़क किनारे एक कन्या भ्रूण मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची

रोहतक के ब्राह्मणवास में मिला कन्या भ्रूण, आरोपी महिला की तलाश
X

रोहतक के सदर थाना क्षेत्र में स्थित ब्राह्मणवास में सड़क किनारे एक कन्या भ्रूण मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। भ्रूण फेंकने वाली आरोपित महिला की तलाश की जा रही है।

मामले के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि ब्राह्मणवास के पास पुल के नीचे एक भ्रूण पड़ा हुआ है। भ्रूण लड़की का है और उसकी उम्र करीबन छह से सात माह है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। पुलिस द्वारा पीजीआई समेत सामान्य अस्पताल, निजी अस्पतालों का रिकाॅर्ड चेक किया जाएगा। सदर थाना प्रभारी सोहन लाल का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story