रेवाड़ी : पुत्रवधु को हवश का शिकार बनाने वाला ससुर गिरफ्तार
रेवाड़ी में अपनी ही पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित ससुर को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रेवाड़ी में अपनी ही पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित ससुर को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
12 नवंबर की शाम पीडि़ता ने शिकायत देते हुए बताया था कि शादी के बाद से उसका ससुर उस पर गलत नीयत रखता था और अकसर उसके साथ अश्लील हरकते करता था। पीडि़ता जब भी उसके बारे में अपने पति व सास को बताती तो वह आरोपित को समझाने की बात बोल कर उसे चुप करा देते थे।
12 नवंबर को पीडि़ता का पति खेत में गया हुआ था और सास घर से बाहर थी। इसी दौरान ससुर ने उसके कमरे में घुसकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता ने जब इस घटना के बारे में अपने पति व सास को बताया तो उन्होंने उस पर ही चुप रहने के लिए दबाब बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित को काबू कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App