Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पिता पर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

रोहतक सिटी थाना क्षेत्र में एक कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने नौ साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक फोटो
X
प्रतीकात्मक फोटो

रोहतक सिटी थाना क्षेत्र में एक कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने नौ साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटी की उपचार के दौरान सामान्य अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लगेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 376एबी, 328, 10 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का एक परिवार नौ साल पहले काम की तलाश में रोहतक आया था। पति पत्नी के पास तीन बेटी और एक बेेटा है। बड़ी बेटी नौ साल की है। परिवार ने सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में किराए पर मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। पति क्षेत्र की एक नट बोल्ट कम्पनी में नौकरी करता है। इस दौरान उसका और उसकी पत्नी का सात माह पहले विवाद रहने लगा। बीच में कई बार समझौतेे के लिए बात चली।

इस दौरान व्यक्ति का अपनी पत्नी और बच्चोें से मिलना जुलना जारी रहा। वह कभी-कभी बच्चों को अपने साथ अलग किराए के मकान में रहने के लिए ले जाता था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका पति बड़ी बेटी और दो साल के बेेटे को साथ लेकर गया था। वह उन्हें वापस छोड़ने आया तो बेटी डरी हुई थी।

वह उसे देखते ही रोने लगी। उसकी बेटी ने उसे बताया कि पापा ने उसे चूर्ण खिला दिया है। इससे पहले उसके साथ गलत काम किया। फिर बेेटी को उल्टी होने लगी तो वह उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना दोपहर के समय पुलिस को मिली थी। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर गए, जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। देर शाम को बच्ची की मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोेपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।- सिटी एसएचओ

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story