हरियाणा : किसानों ने ली शपथ, इसबार नहीं जलाएंगे धान के अवशेष
किसान वेल्फेयर क्लब की ओर से किसान-विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन डीडीए कार्यालय में किया गया। अध्यक्षता क्लब के प्रधान इलम सिंह ने की। क्लब के प्रदेश महासचिव विजय कपूर ने किसानों को धान के अवशेष न जलाने की शपथ दिलाई।

विजय कपूर ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हमारी सामुहिक जिम्मेदारी है, इसलिए अवशेष न जलाएं। अवशेष जलाने से प्रदूषण बढ़ता है। डा. धर्मवीर सतीजा ने कहा कि कुछ इलाकों में धान की बैक्टिरियल लीफ ब्लाईट बीमारी के लक्षण मिले हैं।
अन्न उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर डा. चंदगी राम व डा. केआर गुप्ता ने गेहूं के बीज उपचार की आवश्यकता की जानकारी दी। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल विजय कुमार जिंदल ने किसानों को उनके अधिकारों के बारे सचेत किया।
धान के अवशेषों को जलाने से होने वाली समस्याओं को बताया। साथ ही कैसे इससे निपटा जा सकता है इसे लेकर भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर जगदीश नागपाल, हरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह, सुरेंद्र पूंडरक, कृष्ण कुमार राणा व रणधीर सिंह मौजूद रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App